Home » ताजा खबरें » मंडी के DC कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाया गया पूरा भवन

मंडी के DC कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाया गया पूरा भवन

लाइव हिमाचल/मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां उपायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। डीसी कार्यालय के भवन को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल पर मिली है, जिसके बाद से भवन को तुरंत खाली करवा दिया गया है। मौके पर बम डिस्पोजल टीम को भी बुलाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह यहां डिप्टी कमिश्नर कार्यालय और उससे सटे कोर्ट को खाली करा लिया गया, क्योंकि एक ईमेल में दावा किया गया था कि परिसर में बम रखा गया है। पुलिस टीमों ने परिसर खाली कराने के बाद डिप्टी कमिश्नर (डीसी) कार्यालय और जिला न्यायालय के प्रवेश द्वार को सील कर दिया। मंडी पुलिस ने एक बयान में कहा कि डिप्टी कमिश्नर, मंडी के ईमेल पर एक धमकी मिली थी और एहतियात के तौर पर (कार्यालय) परिसर को खाली करा लिया गया है। मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार तोड़फोड़ विरोधी जांच सहित सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]