Home » Uncategorized » HPPCL में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार, CM सुक्खू का मानसिक संतुलन नहीं ठीक : बिक्रम ठाकुर

HPPCL में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार, CM सुक्खू का मानसिक संतुलन नहीं ठीक : बिक्रम ठाकुर

Oplus_131072

शिमला : हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में पिछले कुछ समय से बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार व अनियमिताएं हो रही है जिसमें राजनीतिक लोगों की मिलीभगत भी है। पेखूवेला और शोंगटोंग पॉवर प्रोजेक्ट में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है जिसको लेकर सितंबर 2024 में सरकार को आगाह किया गया था। अगर सरकार ने मेरी बात सुन ली होती तो विमल नेगी आज जिन्दा होते। यह बात शिमला में भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि ऊना के पेखूवेला प्रोजेक्ट में 244 करोड़ लागत आई है जबकि उसके समान गुजरात में बने प्रोजेक्ट में 144 करोड़ लगा है। प्रति मेगावाट कॉस्ट भी 6.84 करोड़ प्रति आई है जबकि 4.90 करोड़ मेगा वाट लागत पूरे देश में निर्धारित है। इसी तरह 1724 करोड़ की लागत से शोंगटोंग प्रोजेक्ट बनना था लेकिन उसमें 2230 करोड़ खर्च हो चुके हैं लेकिन काम अभी भी आधा ही हुआ है। दोनों प्रोजेक्ट्स में राजनीतिक मिलीभगत से भ्रष्टाचार हुआ है इसलिए सरकार हरिकेश मीणा और देशराज को बचाने में लगी है। सरकार सीबीआई जांच से भाग रही है क्योंकि जांच में बड़ी परतें खुलेगी।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से जब भी सीबीआई जांच की मांग करते हैं तो वह हल्की मानसिकता के साथ बात करते हैं जिससे लगता है कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि दो साल से HPPCL के अध्यक्ष भी वर्तमान मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना रहे हैं। शायद इसी लिए मुख्य सचिव को छह महीने का सेवा विस्तार मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]