Home » ताजा खबरें » बिलासपुर पुलिस ने 731 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर पुलिस ने 731 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bilaspur Charas Case : झंडूता पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 731 ग्राम चरस के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई झंडूता थाना क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने काकू खान (35) पुत्र सदीक मोहम्मद, निवासी गांव वांडा, डाकघर व तहसील झंडूता व अजय कुमार भडोली कला को मिलीभक्त के चलते भी गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि आरोपी झंडूता में डेली नीड्स की दुकान करता है। उसकी दुकान पर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापामारी की तो दुकान से एक लिफाफा बरामद हुआ। जब जांच किया गया तो उसमें चरस बरामद की गई। पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 20 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी चरस की तस्करी में कितने समय से संलिप्त था और इसका नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *