



लाइव हिमाचल/कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर शहर में पुलिस ने एक होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने होटल संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना पालमपुर के लोअर मैंझा इलाके के एक होटल में हुई, जहां पर देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापा मारा। इस दाैरान होटल से दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जिनसे देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस ने मामले में होटल संचालक समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पिछले कई दिनों से होटल में देह व्यापार चल रहा था। एमसी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।