Home » ताजा खबरें » राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर धारड़ी के विद्यार्थियों ने बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय नौणी और एम एम यू अस्पताल कुमारहट्टी का शैक्षिक एक्सपोजर विजिट किया…

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर धारड़ी के विद्यार्थियों ने बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय नौणी और एम एम यू अस्पताल कुमारहट्टी का शैक्षिक एक्सपोजर विजिट किया…

लाइव हिमाचल/सोलन: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर धारड़ी के 6वीं से 8वीं कक्षा के 32 विद्यार्थियों ने बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय नौणी और एम एम यू अस्पताल कुमारहट्टी का शैक्षिक एक्सपोजर विजिट किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार अवस्थी वह उप प्रधानाचार्य खेमचंद राघव ने बताया कि इस विजिट का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि, बागवानी, वानिकी और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में व्यावहारिक व व्यावसायिक ज्ञान देना था। विद्यार्थियों को बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय के निर्देशक विस्तार शिक्षा की पूर्वानुमति व निर्देशन से विशेषज्ञों द्वारा पौधारोपण, वानिकी विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण और कृषि व नवीनतम व आधुनिक सिंचाई तकनीक के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई। इसके बाद, एम एम यू अस्पताल कुमारहट्टी में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्ध नवीनतम तकनीकों और उपचार विधियों से अवगत कराया गया।इस विजिट के दौरान विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल, बागवानी के महत्व और अस्पताल में कार्यरत चिकित्सा उपकरणों के बारे में गहरी जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों के चेहरे पर न केवल उत्साह था, बल्कि उन्होंने इन दोनों स्थानों पर प्राप्त ज्ञान को अपने भविष्य के अध्ययन और कैरियर में उपयोगी समझा। वहीं इस अवसर पर विद्यालय के प्रशिक्षित विज्ञान स्नातक शिक्षक प्रमोद कुमार व भाषा अध्यापिका चम्पा देवी भी उपस्थित थे, जिन्होंने विद्यार्थियों की मदद की और उन्हें इन शैक्षिक स्थलों का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *