Home » ताजा खबरें » सोशल मीडिया पर नर्स से हुई दोस्ती, फिर बनाए यौन संबंध, अब ब्लैकमेल करने लगा प्रेमी

सोशल मीडिया पर नर्स से हुई दोस्ती, फिर बनाए यौन संबंध, अब ब्लैकमेल करने लगा प्रेमी

नोएडा क्राइम : दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक महिला नर्स ने एक शख्स के खिलाफ ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता ने थाना सेक्टर 20 में मंगलवार रात को दी अपनी शिकायत में बताया कि 2023 में ‘इंस्टाग्राम’ के माध्यम से उसकी दोस्ती मूल रूप से बरेली के रहने वाले सुमित दिवाकर से हुई। उनके अनुसार, इसके बाद दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई और उनके आपस में यौन संबंध भी बन गए।

परिवार को जान से मारने की धमकी

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने शिकायत के हवाले से बताया कि नोएडा में रहने वाली महिला ने दावा किया है कि बाद में उसने सुमित से मिलना बंद कर दिया और फिर सुमित उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। शिकायत में दावा किया गया है कि आरोपी ने उससे पांच लाख रुपये ले लिए और ब्लैकमेल करके उसका वेतन भी लेता रहा। इसमें कहा गया है कि अब उसकी शादी कहीं और तय हो गई है और आरोप लगाया गया कि सुमित उसकी शादी तुड़वाने और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। शुल्क ने बताया कि नर्स की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 351 (2) (आपराधिक धमकी), 308 (2) (उगाही) तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून की धारा 66 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *