Home » ताजा खबरें » नशा तस्करी पर कार्रवाई करने में प्रदेश में दूसरे नंबर पर सोलन, पहले पर नूरपुर, कांगड़ा है पांचवें स्थान पर…

नशा तस्करी पर कार्रवाई करने में प्रदेश में दूसरे नंबर पर सोलन, पहले पर नूरपुर, कांगड़ा है पांचवें स्थान पर…

सोलन: सोलन पुलिस ने छह माह में ही चिट्टा तस्करों की काले धंधे से जुटाई गई पांच करोड़ की संपत्ति जब्त की है। यह संपत्ति चिट्टे के पांच बड़े नेटवर्क से हासिल की है। इसमें पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आलीशान होटल, लग्जरी गाड़ियां, बैंक में जमापुंजी, प्लॉट, आरोपियों के घर समेत अन्य संपत्ति को जब्त किया है। 4.25 करोड़ की संपत्ति बाहरी राज्यों के आरोपियों की है, जबकि अन्य हिमाचल के आरोपियों की भी जब्त की गई है। इसमें नूरपुर 7.5 करोड़ से पहले, सोलन 5 करोड़ दूसरे, मंडी दो करोड़ तीसरे, सिरमौर 95 लाख चौथे, कांगड़ा 51 लाख पांचवें स्थान पर है। सोलन में पिछले एक वर्ष से अब तक 150 नशा तस्करी के मामले में 338 आरोपियों को जेल तक पहुंचा गया है। इसमें बाहरी राज्यों के 120, 12 विदेशी और अन्य आरोपी हिमाचल के शामिल है। इसके अलावा 50 से अधिक बड़े चिट्टा माफिया के नेटवर्क को खत्म किया है। जिसमें एक सप्लायर से जांच शुरू कर पुलिस उसके मुख्य आरोपी तक पहुंची है। जिसमें हाल में ही पुलिस ने चिट्टा तस्करों की 2 करोड़ 33 लाख की संपत्ति जब्त की है। इसमें पिता और बेटे को गिरफ्तार किया है। वहीं एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि जिला सोलन पुलिस की नशे के सौदागरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। नशा माफिया के नेटवर्क को खत्म करने पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई नशा बेचने या करते दिखे तो इसकी सूचना पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *