Home » ताजा खबरें » Holika Dahan: भद्रा ने इस बार खेल बिगाड़ा, होलिका दहन के लिए मिलेगा मात्र 1 घंटे का समय, नोट करें शुभ मुहूर्त

Holika Dahan: भद्रा ने इस बार खेल बिगाड़ा, होलिका दहन के लिए मिलेगा मात्र 1 घंटे का समय, नोट करें शुभ मुहूर्त

भारत में होली का पर्व बेहद ही विशेष महत्व रखता है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग के लोग पूरे साल बेसब्री से इस पर्व का इंतजार करते हैं. हिंदू पंचाग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है. इसके अगले दिन धुलंडी मनाई जाती है. यही वो दिन है, जब लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर, गले मिलकर होली खेलते हैं, गिले-शिकवे दूर करते हैं. ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस साल होलिका दहन के लिए लोगों को बहुत ही कम समय मिलेगा. भद्रा की वजह से मात्र 1 घंटे 4 मिनट के शुभ मुहूर्त में लोगों को होलिका दहन करना होगा. इस साल फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 13 मार्च गुरुवार प्रातः 10:35 बजे से आरंभ होकर 14 मार्च शुक्रवार दोपहर 12:23 मिनट तक रहेगी. होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 13 मार्च रात्रि 11 बजकर 26 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा, जो मात्र 1 घंटे 4 मिनट का है।

वहीं, होलिका दहन की पूजा के लिए सबसे पहले गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की मूर्ति बनाकर एक थाली में रखें. इसके साथ रोली, फूल, मूंग, नारियल, अक्षत, साबुत हल्दी, बताशे, कच्चा सूत, फल और एक कलश भरकर रखें. फिर भगवान नरसिंह का ध्यान करते हुए उन्हें रोली, चंदन, पांच प्रकार के अनाज और फूल अर्पित करें. इसके बाद कच्चा सूत लेकर होलिका की सात परिक्रमा करें. अंत में गुलाल डालकर जल चढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *