कैंसर से पीड़ित थे 57 वर्षीय रघुवीर सिंह
बता दें कि तकरीबन 57 साल के रघुवीर सिंह उर्फ बिट्टू पिछले काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा मे चल रहा था उनके परिवार में उनकी धर्मपत्नी रजनी देवी बड़ी बेटी पारुल जिसकी शादी हो चुकी है और छोटी बेटी अभी अपनी आगे की पढ़ाई कर रही है। इनकी दो ही बेटियां हैं और इनका परिवार बीपीएल परिवार से संबंध रखता है। अब इनके परिवार में कमाई का कोई भी साधन नहीं बचा है। मेहनत मजदूरी करके इनके परिवार का गुजर बसर चल रहा था और अब इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी बड़ी बेटी जिसकी शादी हो चुकी है। लेकिन पिछले काफी समय से अपने पिता के घर पर रहकर ही उनकी सेवा में दिन-रात लगी हुई थी। उसने भी परिवार के प्रति अपना खूब फर्ज निभाया। लेकिन बीते दिनों उसके साथ भी एक हादसा हो गया। वह अपने 3 साल बेटे को नहला रही थी और वहीं पर साथ गर्म पानी में अचानक से बच्चा गिर गया और बच्चे की टांगे गर्म पानी से जल गई। थोड़ी ही देर में जैसे तैसे उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया उसके बाद प्राथमिक उपचार देकर डॉक्टर ने कहा कि इसे जल्दी से टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचा दो और अभी उसका वहां पर इलाज चल रहा है लेकिन अभी बच्चा खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इस तमाम घटना के बारे में जब विधानसभा क्षेत्र देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर से बात हुई तो उन्होंने भी इस परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने इस दुखी परिवार को हर संभव प्रशासनिक मदद का भी भरोसा दिलाया है।





