Home » ताजा खबरें » हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, कई जगहों पर हिमस्खलन का खतरा…

हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, कई जगहों पर हिमस्खलन का खतरा…

Himachal Weather News: मनाली के साथ लगते सोलंगनाला के निकट सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की योजक परियोजना के कार्यालय के पास रविवार दोपहर लगभग एक बजे हिमस्खलन हुआ। गनीमत रही कि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन मनाली-केलंग मार्ग एक घंटा बंद रहा। बीआरओ ने सड़क बहाल कर दी है। हालांकि हिमपात से मनाली-केलंग मार्ग पर हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। इस कारण पर्यटकों को धुंधी की ओर नहीं भेजा जा रहा है।

भारी वर्षा व हिमपात का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 12 से 14 मार्च तक प्रदेश में भारी वर्षा व हिमपात का यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश में मौसम बदलेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्ज के साथ वर्षा व पहाड़ों पर हल्का हिमपात होने की संभावना है। 15 मार्च तक मौसम प्रतिकूल रहेगा। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर रविवार दोपहर तक मौसम साफ रहा। मैदानों सहित पहाड़ों पर तेज धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदली और बादल छाने के साथ ठंडी हवाएं चलीं। इससे ठंड महसूस की गई। मनाली के साथ लगते सोलंगनाला के निकट सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की योजक परियोजना के कार्यालय के पास रविवार दोपहर लगभग एक बजे हिमस्खलन हुआ। गनीमत रही कि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन मनाली-केलंग मार्ग एक घंटा बंद रहा। बीआरओ ने सड़क बहाल कर दी है। हालांकि हिमपात से मनाली-केलंग मार्ग पर हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। इस कारण पर्यटकों को धुंधी की ओर नहीं भेजा जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, प्रदेश में 10 व 11 मार्च को कुछ स्थानों पर वर्षा होगी। ऊंचाई वाले एक-दो स्थानों पर हिमपात होगा। 12 से 14 मार्च के बीच प्रदेश में भारी वर्षा व हिमपात होगा। प्रदेश में 15 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। प्रदेश में अधिकतम तापमान में बीते रोज के मुकाबले कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं आंका गया। मौसम साफ रहने से न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही थी। मौजूदा समय में केलंग, कुकुमसेरी व ताबो में तापमान माइनस डिग्री में चल रहा है। इसके अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों के तापमान में दिन के मुकाबले दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है। तापमान में उछाल आने के बाद मैदानी इलाकों में सुबह व शाम के समय ठंड कम हो गई है।

भारी वर्षा व हिमपात का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 12 से 14 मार्च तक प्रदेश में भारी वर्षा व हिमपात का यलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को प्रदेश में मौसम बदलेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्ज के साथ वर्षा व पहाड़ों पर हल्का हिमपात होने की संभावना है। 15 मार्च तक मौसम प्रतिकूल रहेगा। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर रविवार दोपहर तक मौसम साफ रहा। मैदानों सहित पहाड़ों पर तेज धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदली और बादल छाने के साथ ठंडी हवाएं चलीं। इससे ठंड महसूस की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *