Home » ताजा खबरें » हरिपुर में मिला घायल मोनाल, ग्रामीणों ने वाइल्ड लाइफ को सौंपा

हरिपुर में मिला घायल मोनाल, ग्रामीणों ने वाइल्ड लाइफ को सौंपा

पतलीकूहल : मनाली विधानसभा क्षेत्र की सोयल पंचायत के अंतर्गत हरीपुर गांव में एक मोनाल पक्षी घायल अवस्था में मिला है। ग्राम पंचायत प्रधान अमर ठाकुर ने बताया कि यह मोनाल घायल अवस्था में बाल कृष्ण शर्मा के घर पर मिला है । जिसे सबसे पहले बाल कृष्ण व देश राज ने देखा। उन्होंने कहा कि मोनाल सुबह के वक्त बाल कृष्ण के घर में पहुंचा था जिसे देखते ही घर मालिकों ने पंचायत को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घायल मोनाल का अलेऊ डिस्पेंसरी में फस्र्ट एड के बाद उसे फॉरेस्ट गार्ड गौरव शर्मा के माध्यम से वाइल्ड लाइफ मनाली में पहुंचा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मोनाल की पीठ में हल्की चोटें आई हैं व वह अब खतरे से बाहर है । इस दौरान ग्राम पंचायत के प्रधान सहित उप प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, वार्ड सदस्य सुकर्मा शर्मा, होतम राम, अमिता शर्मा, चंद्र मोहन, देश राज, विकी सकलानी लकी भारद्वाज, हीरा लाल विभु भी मौजूद थे । हीरा लाल विभु ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कुछ समय पूर्व जंगली जानवरों या पक्षियों को रिहायशी क्षेत्र में देखते ही मार दिया जाता था मगर अब ग्रामीण अपनी नैतिक जिम्मेवारी समझते हुए घायल पक्षियों व जानवरों की सूचना पंचायत या पुलिस को देते हैं जो बहुत ही सुखद अनुभव है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *