Home » ताजा खबरें » आप ने चलाई कांग्रेस के सपनों पर झाड़ू, कम सीटों के बावजूद जीत लिया मेयर चुनाव….

आप ने चलाई कांग्रेस के सपनों पर झाड़ू, कम सीटों के बावजूद जीत लिया मेयर चुनाव….

लाइव हिमाचल/पंजाब : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं और सभी दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इस बीच, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। लेकिन सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि सोमवार को पंजाब के अमृतसर में हुए मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी ने विजय हासिल की।

आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जितेंद्र सिंह भाटिया को अमृतसर का नया मेयर चुना गया है। इसके साथ ही, प्रियंका शर्मा को अमृतसर की सीनियर डिप्टी मेयर और अनीता रानी को डिप्टी मेयर चुना गया है। आपको बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी को लुधियाना और जालंधर में भी मेयर चुनाव में जीत मिली थी। अब अमृतसर में भी उनकी जीत ने पार्टी की स्थिति को और मजबूत किया है। अमृतसर के मेयर चुनाव में 85 वार्ड हैं और किसी भी पार्टी को मेयर बनने के लिए 46 पार्षदों का समर्थन जरूरी था। आम आदमी पार्टी ने इस आंकड़े को पार कर लिया और मेयर पद पर कब्जा किया। यह जीत आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ी राजनीतिक सफलता है, जो दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के मनोबल को ऊंचा करेगी। इस जीत से यह भी साफ हो गया है कि पंजाब में आप का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]