Home » ताजा खबरें » महाकुंभ से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, मां – बाप, बेटा – बेटी की मौत…

महाकुंभ से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, मां – बाप, बेटा – बेटी की मौत…

Agra Accident News: आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया। दिल्ली का पूरा परिवार जो प्रयागराज से कुंभ स्नान कर वापस लौट रहा था, उसकी जान चली गई। माता-पिता के साथ चार वर्षीय मासूम बेटा और 12 साल की बेटी की भी जान चली गई। सूचना मिलने के बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची तो दृश्य देख उनके रौंगटे भी खड़े हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के अंदर पूरी तरह घुस चुकी थी। कार में दंपती और उनके बच्चों की लाशें फंसी हुईं थीं, जिनको बमुश्किल पुलिस ने बाहर निकाला।

कार में बुरी तरह फंसी थी लाशें
पुलिसकर्मियों ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे, तो चारों की मौत हो चुकी थी। कार के अंदर मासूम बच्चों और पति-पत्नी की लाशें बुरी तरह से फंसी हुईं थीं। उन्हें बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद सभी लाशों को कार से बाहर निकाला जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]