Home » Uncategorized » Aaj Ka Panchang 2025: 3 शुभ योग में माघ मासिक शिवरात्रि आज, पंचांग से जानें शिव पूजन का मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 2025: 3 शुभ योग में माघ मासिक शिवरात्रि आज, पंचांग से जानें शिव पूजन का मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

आज का पंचांग, 27 जनवरी 2025: माघ मासिक शिवरात्रि व्रत आज यानी सोमवार को है. इसी दिन सोम प्रदोष व्रत भी है. इस दिन माघ कृष्ण त्रयोदशी तिथि, मूल नक्षत्र, हर्शण योग, गर करण, पूर्व का दिशाशूल और धनु राशि का चंद्रमा है. इस दिन भगवान शिवजी की पूजा का विधान है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार माघ कृष्ण चतुर्दशी तिथि 27 जनवरी 2025 को रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगी. जबकि, इस तिथि की समाप्ति 28 जनवरी को रात 7 बजकर 35 मिनट पर होगी. 27 जनवरी को मासिक शिवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त देर रात 12 बजकर 7 मिनट से देर रात 1 बजे तक है. यह मासिक शिवरात्रि पूजा का निशिता मुहूर्त है. इस समय में मंत्रों की सिद्धि करते हैं. हालांकि आप दिन में कभी भी मासिक शिवरात्रि की पूजा कर सकते है. निशिता मुहूर्त में शिव पूजा के लिए भक्तों को 53 मिनट का शुभ समय प्राप्त होगा.

मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत रखते हैं और भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं. महादेव की पूजा करने से कष्ट मिटते हैं, रोग और दोष से मुक्ति मिलती है. शिव कृपा से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस दिन भगवान शिव के भक्त उनकी विशेष कृपा पाने के लिए विशेष पूजा-पाठ करते हैं. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की उपासना से इंसान को जीवन का हर सुख प्राप्त हो सकता है. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करके व्रत और पूजन का संकल्प लें. इसके बाद शिव मंदिर में जाकर शिवजी को जल अर्पित करें. इतना करने के बाद पंचोपचार पूजन करें और शिवजी के मंत्रों का जाप करें. इसके बाद शाम के समय प्रदोष काल में रुद्रष्टक या शिव स्तुति का पाठ करें. इससे जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होगी. वैदिक पंचांग से जानें रविवार के शुभ मुहूर्त, चौघड़िया समय, राहुकाल, दिशाशूल, सूर्योदय, चंद्रोदय आदि।

आज का पंचांग, 27 जनवरी 2025

आज की तिथि- त्रयोदशी – 08:37 पी एम तक, फिर चतुर्दशी
आज का नक्षत्र- मूल – 09:03 ए एम तक
आज का करण- गर – 08:52 ए एम तक, वणिज – 08:37 पी एम तक
आज का योग- हर्शण – 01:56 ए एम, जनवरी 28 तक
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- धनु

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 07:12 ए एम
सूर्यास्त- 05:55 पी एम
चन्द्रोदय- 06:22 ए एम, जनवरी 28
चन्द्रास्त- 03:35 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त और योग

ब्रह्म मुहूर्त: 05:26 ए एम से 06:19 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:13 पी एम से 12:55 पी एम
हर्षण योग: 01:57 पी एम तक

अशुभ समय

दुष्टमुहूर्त: 12:55 से 13:38 तक, 15:04 से 15:47 तक
कुलिक: 15:04 से 15:47 तक
कंटक: 09:20 से 10:03 तक
राहु काल: 08:32 से 09:53 तक
कालवेला/अर्द्धयाम: 10:46 से 11:29 तक
यमघण्ट: 12:12 से 12:55 तक
यमगण्ड:11:13 से 12:33 तक
गुलिक काल: 13:54 से 15:14 तक
दिशाशूल- पूर्व

रुद्राभिषेक के लिए शिववास

श्यमशान– 08:34 पी एम तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]