Home » ताजा खबरें » विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार केलांग में फहराएंगे तिरंगा…

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार केलांग में फहराएंगे तिरंगा…

लाइव हिमाचल/केलांग: जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के केलांग में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में तिरंगा फहराएंगे और भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।कार्यक्रम का आयोजन पुलिस मैदान में किया जाएगा, जहां जिले के विभिन्न विभागों और संस्थानों द्वारा सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। यह जानकारी लाहौल-स्पीति के उपायुक्त राहुल कुमार ने दी।उपायुक्त ने बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 25 जनवरी 2024 को दोपहर बाद केलांग पहुंचेंगे। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और इसे भव्य बनाने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं।राहुल कुमार ने जिले के निवासियों से आग्रह किया है कि वे कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसकी शोभा बढ़ाएं। कार्यक्रम में लोगों के लिए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जाएगा। इस वर्ष का गणतंत्र दिवस समारोह ऐतिहासिक रूप से खास होगा, जिसमें स्थानीय संस्कृति की झलक और देशभक्ति का अद्भुत समन्वय देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]