Home » Uncategorized » एचआरटीसी बस के इंजन में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…

एचआरटीसी बस के इंजन में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…

लाइव हिमाचल/घुमारवीं: एचआरटीसी बस में आग लगने का मामला सामने आया है। ये बस राजधानी शिमला से नगरोटा बगवां जा रही थी।शिमला-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंदरौर के समीप अवारी में अचानक बस में आग लग गई।इस घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। चालक और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।बस के चालक ने जैसे ही इंजन से धुआं उठते देखा, उन्होंने तुरंत बस को रोक दिया और सभी सवारियों को बाहर निकलने को कहा।सुरक्षित बाहर निकाल दिया. घटना के समय बस में कुल 6 यात्री, चालक और परिचालक समेत 8 लोग सवार थे।बस से आग की लपटें उठती देख आस-पास के गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने पास के हैंडपंप से पानी लाकर आग को फैलने से रोका।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।इस घटना में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ।बस के परिचालक संदीप सिंह ने बताया कि, ‘सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया था।चालक की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को काबू कर लिया गया था इसके चलते बड़ा हादसा टल गया।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण ये घटना पेश आई। एचआरटीसी को हिमाचल की लाइफ लाइन माना जाता है।रोजाना हजारों की संख्या में यात्री हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा का लाभ उठाते हैं। निगम दूर दराज के इलाकों में भी लोगों को बस सेवा उपलब्ध करवाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]