Home » ताजा खबरें » हॉस्पिटल पहुंचाने वाले ऑटोवाले को सैफ ने घर बुला दिया इनाम, उत्तराखंड के रहने वाले भजन सिंह राणा की पूरी जानिए कहानी…

हॉस्पिटल पहुंचाने वाले ऑटोवाले को सैफ ने घर बुला दिया इनाम, उत्तराखंड के रहने वाले भजन सिंह राणा की पूरी जानिए कहानी…

लाइव हिमाचल/मुंबई: फिल्म स्टार सैफ अली खान पर चाकू से हमले के बाद जान बचाने वाले ऑटो ड्राइवर भजन सिंह के साथ मुलाकात की. उन्होंने भजन सिंह का शुक्रिया अदा किया साथ ही साथ मुस्कुराते हुए उनके साथ तस्वीर भी खींचवाई. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है. बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान 15 जनवरी को हमला हुआ था. जिसके बाद से एक्टर हॉस्पिटल में एडमिट थे. वहीं बीते दिन यानी मंगलवार (21 जनवरी) को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. डिस्चचार्ज होने के बाद सैफ अली खान ने ऑटो ड्राइवर से मुलाकात की।

कौन हैं भजन सिंह राणा?

ये वही भजन सिंह राणा हैं, जिन्होंने खून से लथपथ सैफ अली खान को सही समय पर लीलावती अस्पताल तक पहुंचाया था. अगर उस समय देरी हुई होती तो सैफ अली खान की जान मुश्किल में पड़ सकती थी. भजन सिंह राणा उत्तराखंड के खटीमा के मोहनपुर गांव के रहने वाले हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. साथ ही साथ उनकी चर्चा पूरे गांव में हो रही है. भजन सिंह के घर में मां के अलावा पत्नी, भाई, एक बेटा और एक बेटी मौजूद हैं. पत्नी रागिनी ने बताया कि शादी के 2 साल बाद काम की तलाश में वे मुंबई चले गए थे. टीवी पर जब पता चला कि भजन ने सैफ अली खान की जान बचाई है तो पूरे गांव में खुशी की लहर छा गई. गांव वालों ने बताया कि भजन सिंह पिछले 20 साल मुंबई में रह रहा है. भजन सिंह राणा ने आईएएनएस से कहा, रात के वक्त सवारी के लिए हम लोग सड़कों पर घूमते रहते हैं. मैं लिंकन रोड से होते जा रहा था, इसी दौरान जैसे ही सतगुरु शरण बिल्डिंग के समीप पहुंचा तो बिल्डिंग से एक महिला दौड़ते हुए आई और जोर-जोर से रिक्शा-रिक्शा आवाज लगाने लगी. महिला ने मेरी ऑटो रिक्शा देखी और कहा कि जल्दी से रिक्शा लगाओ, एक व्यक्ति जख्मी है उसे अस्पताल ले जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]