Home » Uncategorized » सीएम सुक्खू का आज शीतकालीन प्रवास, कांगड़ा में विकास को मिलेगी नई गति, कई विकास परियोजनाओं का भी करेंगे शुभारंभ

सीएम सुक्खू का आज शीतकालीन प्रवास, कांगड़ा में विकास को मिलेगी नई गति, कई विकास परियोजनाओं का भी करेंगे शुभारंभ

लाइव हिमाचल/धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शीतकालीन प्रवास पर आज यानी वीरवार कांगड़ा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान जिले में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। 16 जनवरी को मुख्यमंत्री धर्मशाला के मिनी सचिवालय में समस्याएं सुनेंगे। 17 जनवरी को जिला परिषद कार्यालय के मीटिंग हाल, पार्किंग व महिला पुलिस थाने के भवन का लोकार्पण करेंगे। स्टेडियम रोड में धौलाधार फूड स्ट्रीट मार्केट की आधारशिला व मैक्लोडगंज में रीजनल माउंटेनियरिंग सेंटर के छात्रावास, कंड अपर दाड़ी में सोलर पावर प्लांट लोकार्पित करेंगे। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे मिनी सचिवालय में जनसमस्याएं सुनेंगे। 18 जनवरी को बासा (नगरोटा सूरियां) में वाइल्डलाइफ इंफार्मेशन सेंटर का शुभारंभ कर जरोट में पुल व थांगर में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का शिलान्यास, जवाली शहरी जलापूर्ति योजना और नगरोटा सूरियां के लिए सीवरेज योजना का शिलान्यास करेंगे। 19 जनवरी को नूरपुर में जिला फोरेंसिक यूनिट का उद्घाटन व एसपी कार्यालय के प्रशासनिक भवन और कंडवाल स्कूल के भवन का शिलान्यास करेंगे। 20 जनवरी को वह मनाली में विंटर कार्निवाल में शामिल होने जाएंगे। 21 को कांगड़ा के साथ लगती पंचायतों की सीवरेज योजना का शिलान्यास कर मटौर के बाग में जनसभा को संबोधित करेंगे।22 व 24 जनवरी को रिजर्व दिन रखा है। 23 जनवरी को मुख्यमंत्री ढगवार में मिल्क प्लांट का शिलान्यास कर दाड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे। 25 को बैजनाथ में राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में भाग लेंगे। बीड़ में पैराग्लाइडिंग स्कूल और पार्किंग का उद्घाटन भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *