Home » Uncategorized » होटल में गर्लफ्रेंड को बुलाया, शराब पी और खा ली ऐसी टैबलेट, एक घंटे बाद बिगड़ गई तबीयत, युवक की मौत

होटल में गर्लफ्रेंड को बुलाया, शराब पी और खा ली ऐसी टैबलेट, एक घंटे बाद बिगड़ गई तबीयत, युवक की मौत

लाइव हिमाचल/ग्वालियर: होटल में महिला मित्र के साथ पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक लखनऊ का रहने वाला था। वह काम के सिलसिले में ग्वालियर आया था। इस दौरान दिल्ली से उसकी महिला मित्र भी आई थी। दोनों कमरा नंबर 301 में ठहरे थे। युवती ने बताया कि वह जब आई तो युवक शराब पी रहा था। शराब पीने के बाद उसने शक्तिवर्धक कैप्सूल का भी सेवन किया था। शायद मौत की वजह यही रही होगी। पुलिस का कहना है कि पीएम के बाद ही सारी चीजें साफ हो पाएंगी। दरअसल लखनऊ एनडीए कॉलोनी निवासी 28 साल का युवक हिमांशु हितैषी इंदौर से ग्वालियर आया था। वह थाटीपुर के मयूर मार्केट स्थित होटल मैक्सन के कमरा नंबर 301 में ठहरा था। रात करीब 9 बजे दिल्ली निवासी महिला भी हिमांशु के पास आई थी। उसने पुलिस को बताया जब वह कमरे में दाखिल हुई, तब हिमांशु शराब और दनादन सिगरेट पी रहा था। उसने हिमांशु को ज्यादा शराब पीने से रोका भी था। लेकिन हिमांशु ने उसकी बात नहीं सुनी। महिला ने बताया कि थोडी देर बाद हिमांशु ने शक्तिवर्धक कैप्सूल खाया। फिर उसकी हालत बिगड़ गई। उसने दम घुटने की शिकायत की। कमरे से बाहर लॉबी में आ गया। उससे बैठा नहीं जा रहा था। जमीन पर लेटकर छटपटाने लगा। हिमांशु की हालत देखक र वह घबरा गई। इसके बाद महिला मित्र ने मदद के लिए होटल स्टाफ को बुलाया। रात एक बजे करीब एंबुलेंस से हिमांशु को अस्पताल ले गए। लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। वहीं, डॉक्टर भी मौत की वजह को यही मान रहे हैं लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। थाटीपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पराशर ने कहा कि युवक ने शराब के नशे के साथ कैप्सूल का सेवन किया है। लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के परिवारों को सूचना दी है। इसके साथ ही पुलिस अब घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *