Home » क्राइम » हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हादसा, 2 महिलाओं की मौत…

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हादसा, 2 महिलाओं की मौत…

लाइव हिमाचल/रिकॉन्गपिओ:हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के स्पीलो में सड़क दुर्घटना हुई है।यहां पर एक बोलेरो गाड़ी हादसे का शिकार हो गई और घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई है। दो घायलों को अस्पताल के लिए रिकॉन्गपिओ में भर्ती किया गया है।बुधवार सुबह यह घटना पेश आई है। हादसे का कारणों का पता नहीं चला है।पुलिस मौके के लिए रवाना हुई है।इससे पहले, बीती रात को शिमला के ठियोग में कार हादसे में चालक की मौत हो गई थी।किन्नौर जिले के स्पीलो में सम्पर्क मार्ग पर बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक और अन्य व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें घायल हाल में क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ लाया गया।ग्रामीणों ने बताया कि स्पीलो अस्पताल में डॉक्टर न होने से प्राथमिक उपचार भी नहीं मिल पाया। महिलाओं की पहचान नहीं हो पाई है।एक सड़क से गिरने के बाद बोलेरो नीचे दूसरी सड़क पर अटकी। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह चालक पवन कुमार बोलेरो कैम्पर गाड़ी को लेकर स्पीलो से की तरफ जा रहे थे।इस दौरान स्पीलो से कुछ ही दूरी पर चालक गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और संपर्क मार्ग से लुढ़कती गाड़ी एनएच पर जा गिरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *