Home » ताजा खबरें » कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक में करोड़ों के लोन का फर्जीवाड़ा, विजिलेंस ब्यूरो ने दर्ज की एफआईआर…

कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक में करोड़ों के लोन का फर्जीवाड़ा, विजिलेंस ब्यूरो ने दर्ज की एफआईआर…

लाइव हिमाचल/कांगड़ा:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक व्यक्ति पर कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड (केसीसीबी) के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर 20 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से लोन लेने और धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जांच पूरी होने के बाद अब विजिलेंस ने आरोपी व्यक्ति, बैंक अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।  जानकारी के अनुसार मैसर्स हिमालय स्नो विलेज और मैसर्स होटल लेक पैलेस के मालिक युद्ध चंद बैंस पर आरोप हैं कि उसने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड (केसीसीबी) के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये के लोन लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]