Home » ताजा खबरें » हिमाचल में बारिश और बर्फबारी की संभावना,कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट हुआ जारी…

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी की संभावना,कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट हुआ जारी…

लाइव हिमाचल/शिमला:हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों में पड़ रहे घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। सुबह 11 बजे के बाद ही इन क्षेत्रों में धूप खिल रही है। शाम को चार बजे के बाद फिर कोहरा छा जा रहा है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में वीरवार को भी कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। इस कारण मैदानी जिलों में वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। घना कोहरा पड़ने से कई क्षेत्रों में विजिबिलिटी सिर्फ 100 मीटर तक रह गई है। इस कारण न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज हुई है। मौसम में सुबह और शाम के समय ठंडक भी बढ़ गई है। सिरमाैर जिले के पावंटा में कोहरे के कारण स्कूलों में समय बदला गया है। अब सुबह 10:00 बजे स्कूल लगेंगे व तीन बजे छुट्टी होगी। उधर, प्रदेश में वीरवार और शुक्रवार को भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 11 जनवरी से बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। बर्फबारी से बंद अटल टनल रोहतांग दो सप्ताह बाद छोटे वाहनों के लिए खुल गई है। बुधवार को जिला कुल्लू और लाहौल घाटी में मौसम शुष्क रहा। टनल के छोटे वाहनों के लिए बहाल होने से सैलानियों ने राहत की सांस ली है। अटल टनल होकर बढ़ी संख्या में सैलानी बर्फ देखने के लिए नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू और जलोड़ी दर्रा पहुंच रहे हैं।बर्फबारी के चलते अभी बसों के लिए कुल्लू में दो हाईवे और लाहौल में 27 सड़कें बंद हैं। उधर, मैदानी जिला बिलासपुर, सिरमौर और सोलन के कई क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहा। कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और ऊना के कई क्षेत्रों में भी कोहरा छाया रहा। इस कारण इन क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक भी बढ़ गई है। दस जनवरी तक इन क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में जहां कमी दर्ज हुई है वहीं शिमला, धर्मशाला, डलहौजी में रात का पारा ज्यादा चल रहा है। मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 7.1, धर्मशाला में 6.5, डलहौजी में 6.8, धौलाकुआं में 10.5 और पांवटा साहिब में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 23.0, हमीरपुर में 21.8, बिलासपुर-कांगड़ा में 21.1, मंडी में 20.9, सोलन में 20.6, भुंतर में 20.2, सुंदरनगर में 21.6, शिमला में 14.6, मनाली में 12.4, कुफरी में 9.8 और कल्पा में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]