Home » Uncategorized » शिमला में 2 जनवरी से शुरू होगा Winter Carnival बॉलीवुड के पार्श्व गायक जमाएंगे रंग…

शिमला में 2 जनवरी से शुरू होगा Winter Carnival बॉलीवुड के पार्श्व गायक जमाएंगे रंग…

शिमला : शिमला नगर निगम 2 जनवरी से रिज मैदान पर विंटर कार्निवाल को दोबारा से शुरू करने जा रहा है। प्रशासन ने इसमें अब नए कलाकारों को आंमत्रित किया गया है। बॉलीवुड के पार्श्व गायकों को लिस्ट में शामिल किया गया है जोकि रिज मैदान पर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। नगर निगम प्रशासन ने विंटर कार्निवाल को 8 जनवरी तक आयोजित करने का फैसला लिया है। इसी के तहत नए कलाकारों को बुलाया गया है। नए साल का जश्न 2 जनवरी को रिज मैदान पर मनाया जाना है। इस दिन पंजाबी गायक सतिंदर सरताज मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा कॉमेडियन राजीव भी मंच पर हंसी का तड़का लगाएंगे। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण विंटर कार्निवाल के सभी कार्यक्रमों को 1 जनवरी तक स्थगित कर दिया गया था, ऐसे में अब 2 जनवरी से रिज मैदान पर कार्निवाल के आगामी कार्यक्रमों को नगर निगम करवाने जा रहा है। 3 जनवरी को बॉलीवुड पार्श्व गायक आलमगीर खान हिंदी गीतों पर दर्शकों को नचाएंगे, जबकि 5 जनवरी को सुजाता पाठक, 7 जनवरी को रितु पाठक और 8 जनवरी को अरविद सिंह राजपूत बॉलीवुड गीतों का तड़का लगाएंगे। इसके अलावा पहाड़ी कलाकार कुलदीप शर्मा, नेहा दीक्षित, अनुज शर्मा समेत कई अन्य कलाकार भी धमाल मचााएंगे। नगर निगम ने कार्यक्रमों को री-शैड्यूल कर लिया है। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि 2 से 8 जनवरी तक विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अब कुछ नए कलाकारों को भी बुलाया गया है। स्थानीय लोगों व पर्यटकों के मनोरंजन के लिए रिज पर कार्निवाल का आयोजन नगर निगम कर रहा है। इसमें स्टाल भी लगाए गए हैं। विंटर कार्निवाल के दौरान पहली बार विंटर क्वीन का चयन भी नगर निगम करेगा। इसके लिए रिज पर फैशन शो के साथ कई अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होना है। वहीं रिज पर वॉयस ऑफ शिमला कार्यक्रम के तहत शिमला की बेहतरीन आवाज का चयन भी नगर निगम करेगा। मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि कार्निवाल के जो कार्यक्रम पहले स्थगित हो गए थे, उन्हें अब 2 से 8 जनवरी तक पूरा किया जाना है। इस बार पहली बार निगम सौंदर्य प्रतियोगिता भी आयोजित कर रहा है। इसमें विंटर क्वीन का चयन भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *