Home » ताजा खबरें » वी एस एल एम शिक्षण महाविद्यालय चंडी में हुआ विदाई पार्टी (सायोनारा मीट अगेन) का आयोजन….

वी एस एल एम शिक्षण महाविद्यालय चंडी में हुआ विदाई पार्टी (सायोनारा मीट अगेन) का आयोजन….

लाइव हिमाचल/सोलन: वी एस एल एम शिक्षण महाविद्यालय चंडी के सभागार में *डीएलएड* द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओ को उनके दो वर्षीय प्रशिक्षण कोर्स के सफलतापूर्वक संपन्न होने के सुअवसर पर कॉलेज के कनिष्ठ डीएलएड एवं बीएड के प्रशिक्षुओ और संपूर्ण वीएसएलएम परिवार के संयुक्त तत्वावधान में शानदार विदाई पार्टी *सायोनारा मीट अगेन* शीर्षक के अंतर्गत आयोजन किया गया। इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफलतापूर्वक प्रबंधन एवं आयोजन कॉलेज प्रबंधन समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा के उचित मार्गदर्शन में हुआ। इस कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव चंद्र मोहन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत की। इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति प्रज्जवलन एवं बीएड के प्रशिक्षुओ की सामूहिक सरस्वती वंदना एवं वेदोंच्चारण के साथ हुआ। इसके बाद इस रंगारंग सांस्कृतिक में प्रशिक्षुओ ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कॉलेज सभागार में बारी_बारी से मनमोहक प्रस्तुतियां दी। जिसमें भांगड़ा, हिमाचली नाटी ,हरियाणवी नृत्य, एकल एवं सामूहिक नृत्य ,शिक्षाप्रद लघु नाटिका का बखूबी प्रस्तुतीकरण बीएड एवं जेबीटी के प्रशिक्षुओ सभागार में मंच पर किया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डीएलएड के प्रशिक्षुओ द्वारा रैंप पर प्रस्तुत मॉडलिंग रही, जिसने सभागार में उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा डीएलएड के मनजीत को मिस्टर एवं ज्योति को मिस फेयरवेल के खिताब एवं स्मृति चिन्ह देकर नवाजा गया। इस प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब अमनदीप एवं करण शर्मा ने हासिल किया। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। साथ ही उन्होंने सभी प्रशिक्षुओ को भविष्य में अच्छे अध्यापक बनने और समाज में अपनी अग्रणी एवं सकारात्मक भूमिका को निभाने का आह्वान किया। साथी उन्होंने सभी प्रशिक्षुओ के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कॉलेज उप प्रधानाचार्य राज मणि शर्मा ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम के अंत में डीएलएड द्वितीय वर्ष की कि प्रशिक्षु किरण ने इस शानदार पार्टी के आयोजन के लिए अपने अपनी संपूर्ण कक्षा की तरफ से आभार व्यक्त किया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच संचालन का कार्य डीएलएड द्वितीय वर्ष की ज्योति , सुहानी, चेतना एवं अनामिका ने बखूबी से किया। इस अवसर पर सभी को प्रीति भोज का आयोजन कॉलेज प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ के सदस्यों में संजीव चौहान, महेश शर्मा, हुक्मीदत, हीरा दत शर्मा सपना चौहान, कुसुम लता शर्मा, शीतल शर्मा, अनुराधा ठाकुर, निशा चौहान रवीना कुमारी, हितेश शर्मा, दीपिका गौतम तनुज शर्मा, रितिका शर्मा, मनीषा गुप्ता, सरोज कुमारी, वी एस एल एम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल चंडी के समस्त स्टाफ के सदस्यों के साथ-साथ बीएड और डीएलएड के कनिष्ठ और वरिष्ठ प्रशिक्षु इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *