Home » ताजा खबरें » एचएएस अधिकारी रजनेश कुमार का आकस्मिक निधन…

एचएएस अधिकारी रजनेश कुमार का आकस्मिक निधन…

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल प्रदेश के सहायक बंदोबस्त अधिकारी एसडीएम रजनेश कुमार के आकस्मिक निधन का हो गया। बताया जा रहा है कि वे वर्तमान में सोलन जिले के अर्की में सेवा दे रहे रजनेश कुमार कुछ समय से मेडिकल लीव पर थे। बताया गया है कि वह शुगर की बीमारी से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा था। दिवंगत रजनेश कुमार 2016 बैच के हिमाचल प्रदेश प्रशासन सेवा अधिकारी थे। अक्टूबर 2020 से फरवरी 2024 तक सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन में एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके निधन की खबर से पूरे प्रशासनिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके करीबियों की माने वो पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी अंतिम विदाई उनके पैतृक गांव सुन्नी में की जाएगी। कुशल प्रशासनिक अधिकारी और मिलनसार स्वभाव के धनी रजनेश कुमार के असमय निधन से क्षेत्र में गहरी शोक की भावना है। उनके कार्यों और सेवा भाव को हमेशा याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *