Home » ताजा खबरें » जंगली मुर्गे पर जारी जंग के बीच CM सुक्खू सहित धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक….

जंगली मुर्गे पर जारी जंग के बीच CM सुक्खू सहित धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक….

मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा की सीढ़ियों पर बैठकर बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि भाजपा के देश और प्रदेश के नेता इस अपमान पर माफी मांगनी चाहिए

लाइव हिमाचल/शिमला:मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में भोजनावकाश के बाद विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक दल ने केंद्रीय गृह मंत्री पर डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया।  इस दाैरान मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा की सीढ़ियों पर बैठकर बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर के साथ प्रदर्शन किया।  कहा कि भाजपा के देश और प्रदेश के नेता इस अपमान पर माफी मांगनी चाहिए।  सीएम ने कहा कि संविधान निर्माता के बारे में जो अपशब्द कहे गए, वो गलत है। इसके विरोध में आज धरना दिया गया।वहीं, अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जैसलमेर में राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल नहीं होंगे। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को बैठकों में जाने के लिए अधिकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]