Home » ताजा खबरें » जोगा मानसा जिला पंजाब से चिट्टे का मुख्य सप्लायर गिरफ़्तार….

जोगा मानसा जिला पंजाब से चिट्टे का मुख्य सप्लायर गिरफ़्तार….

लाइव हिमाचल/सोलन: जिला सोलन में पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बीती रात सोलन की तरफ से आ रही एक संदिग्ध ऑल्टो कार नम्बर HP01A-7066 को चेक किया तो कार के फुटमेट के नीचे छुपाया गया मादक पदार्थ चिट्टा /हेरोईन कुल वजन करीब 19 ग्राम बरामद हुआ है। जिस पर थाना कंडाघाट मे अभियोग पंजीकृत किया गया। वहीं इस दौरान कार में सवार तीनों आरोपियों 21 वर्षीय अनिल पुत्र दया चन्द निवासी पिपलुघाट तह० अर्की जिला सोलन वह व 27 वर्षीय गुरजीत पुत्र रूप सिंह गांव वीरकला डाकघर चिम्मा तह० सुनाम जिला संगरूर पंजाब व 28 वर्षीय भगंवत सिंह पुत्र अमरीक सिंह गांव व डाकघर दोदडा तह० बुडलाडा जिला मानसा पंजाब के रहने वाले है। इस अभियोग में गिरफ्तार किया गया था। वहीं आरोपियों द्वारा मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया गया है। वहीं इन आरोपियों को 10 दिसंबर को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर इस अभियोग में आगामी अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना कंडाघाट की टीम ने 14 वह 15 दिसंबर को इस मादक पदार्थ के सप्लायर 21 वर्षीय आरोपी शरणप्रीत सिंह पुत्र मखन सिंह निवासी भोपालखुर्द जिला मानसा पंजाब की बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर जोगा मानसा जिला पंजाब से गिरफ्तार किया है। वहीं एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच में पाया गया है कि यह आरोपी शरणप्रीत ने ही इस अभियोग में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों को चिट्ठा उपलब्ध करवाया था, जिसके लिए उन्होंने इसके खाते में 40,000 रुपए ट्रांसफर किए थे। वहीं इस आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच पड़ताल की जा रही है। इसे आज माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है। अभियोग का अन्वेषण जारी है।

दिनांक 9-12-2024 को पुलिस थाना कंडाघाट की एक टीम गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतु ईलाका में रवाना थी तो उक्त टीम द्वारा रात में सोलन की तरफ से आ रही एक संदिग्ध ALTO कार नम्बर HP01A-7066 को चेक किया तो कार के फुटमेट के नीचे छुपाया गया मादक पदार्थ चिट्टा /हेरोईन कुल वजन करीब 19 ग्राम बरामद हुआ। जिस पर थाना कंडाघाट में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया । अन्वेषण के दौरान कार में सवार 03 आरोपियों *1. अनिल पुत्र श्री दया चन्द निवासी VPO पिपलुघाट तह० अर्की जिला सोलन व उम्र 21 वर्ष 2. ⁠गुरजीत पुत्र श्री रूप सिंह गांव वीरकला डाकघर चिम्मा तह० सुनाम जिला संगरूर पंजाब व उम्र 27 वर्ष 3. भगंवत सिंह पुत्र श्री अमरीक सिंह गांव व डाकघर दोदडा तह० बुडलाडा जिला मानसा पंजाब व उम्र 28 वर्ष को इस अभियोग में गिरफ्तार किया गया था*। आरोपियों द्वारा मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया गया है । इन आरोपियों को दिनांक 10/12/2024 को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर इस अभियोग में आगामी अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना कंडाघाट की टीम द्वारा दिनांक 14-15/12/2024 को इस मादक पदार्थ के सप्लायर *आरोपी शरणप्रीत सिंह पुत्र मखन सिंह निवासी भोपालखुर्द जिला मानसा पंजाब उम्र 21 साल को *BACKWARD LINKAGE के आधार पर जोगा मानसा जिला पंजाब से गिरफ्तार किया है*। जांच के दौरान पाया गया है कि आरोपी शरणप्रीत ने ही इस अभियोग में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों को चिट्ठा उपलब्ध करवाया था, जिसके लिए उन्होंने इसके खाते में 40,000 रुपए ट्रांसफर किए थे। इस आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। इसे आज माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है।अभियोग का अन्वेषण जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *