Home » क्राइम » सोलन के कुमारहट्टी में कोयले की गैस लगने से तीन व्यक्ति की मौत, कमरे में जला रखी थी अंगीठी….

सोलन के कुमारहट्टी में कोयले की गैस लगने से तीन व्यक्ति की मौत, कमरे में जला रखी थी अंगीठी….

लाइव हिमाचल/सोलन: जिला सोलन में कोयले की गैस से तीन कामगारों की माैत हो गई है। यह मामला जानकारी के थाना धर्मपुर के तहत डगशाई के साथ लगती अन्हेच पंचायत के रिहूं गांव का है जहां कोयले की गैस लगने से तीन प्रवासी कामगारों की मौत हो गई। वहीं मृतकों की पहचान सुरेश कुमार, अरबाज और सूरज, निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच थी। बताया जा रहा है कि बीती रात को तीनों अपने कमरे में सो गए थे। जब सुबह नहीं उठे तो मकान मालिक ने बार-बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने कमरे की खिड़की की जाली तोड़कर अंदर से दरवाजे में कुंडी खोली। कमरे में तीनों ही व्यक्ति मृत मिले और साथ ही कोयले की अंगीठी जली हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह मान रही है कि कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण तीनों युवकों की मौत हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी परवाणू भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]