Home » शिक्षा » हिमाचल के 16 विद्यार्थी लेंगे राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन में हिस्सा …..

हिमाचल के 16 विद्यार्थी लेंगे राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन में हिस्सा …..

लाइव हिमाचल: मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित रविंद्रा भवन में 3 से 6 जनवरी 2025 तक 31वां राष्ट्र स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन होगा।इसे राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद और भारत सरकार की ओर से आयोजित किया गया है।इस सम्मेलन के लिए हिमाचल प्रदेश से 16 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इन विद्यार्थियों का चयन वर्ष 2023 में एनआईटी हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के दौरान किया गया था। राष्ट्रीय सम्मेलन में वैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पर आधारित फाइलों का प्रदर्शन किया जाएगा।इस सम्मेलन में हमीरपुर के जिला विज्ञान पर्यवेक्षक को प्रदेश का प्रतिनिधित्व और विद्यार्थियों का अनुरक्षण करने के लिए नियुक्त किया गया है। चयनित विद्यार्थी एक साथ सम्मेलन के लिए रवाना होंगे।राज्य स्तरीय सम्मेलन में विद्यार्थियों ने पत्तों से बनी पतलों की उपयोगिता, बाढ़ और भूस्खलन, पौष्टिक आहार, लाभकारी जंगली फलों के पौधों का अस्तित्व, बिच्छू बूटी के स्वास्थ्य लाभ और अन्य विषयों पर फाइलें प्रस्तुत की थीं।इन्हीं प्रस्तुतियों के आधार पर प्रतिभागियों का चयन हुआ है।। विज्ञान पर्यवेक्षक हमीरपुर ने कहा कि 31वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान सम्मेलन-2023 तीन से छह जनवरी 2025 तक मध्यप्रदेश के भोपाल स्थिति रविंद्रा भवन में होगा। इस सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश से 16 विद्यार्थी भाग लेंगे। स्कूलों को विद्यार्थियों के चयन की जानकारी दे दी गई है।हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला से दो,हमीरपुर से एक,चंबा से तीन, कांगड़ा से दो, सिरमौर से दो, बिलासपुर से दो, ऊना से दो, मंडी से एकऔर कुल्लू से एक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *