Home » Uncategorized » मंत्री जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, राजगुंधा-बड़ा भंगाल सड़क का 2 वर्षों में करें निर्माण

मंत्री जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, राजगुंधा-बड़ा भंगाल सड़क का 2 वर्षों में करें निर्माण

भरमौर/चम्बा : चम्बा जिले के भरमौर में आयोजित त्रैमासिक बैठक में राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने भरमौर में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित 47 करोड़ 81 लाख रुपए के बजट की समीक्षा की। मंत्री ने अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख विभागों के कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई, जिसमें सड़क निर्माण, जल आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा ग्रामीण विकास के अहम मुद्दे शामिल थे। बैठक में स्थानीय विधायक एवं उपाध्यक्ष परियोजना सलाहकार समिति डाॅ. जनक राज भी मौजूद रहे। बैठक में मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को विशेष निर्देश दिए कि बरवानी-धमेटा सड़क को 31 दिसम्बर तक पूरा किया जाए और राजगुंधा से बड़ा भंगाल तक सड़क निर्माण अगले 2 वर्षों में पूरा हो। साथ ही, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दूरदराज इलाकों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित करने की सलाह दी। बैठक में मौजूद डीसी मुकेश रेप्सवाल और एसपी अभिषेक यादव ने कैबिनेट मंत्री के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *