Home » ताजा खबरें » पंजाब के दो तस्कर कांगड़ा से किए गिरफ्तार, गग्गल पुलिस ने 12.63 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथों धर दबोचा…

पंजाब के दो तस्कर कांगड़ा से किए गिरफ्तार, गग्गल पुलिस ने 12.63 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथों धर दबोचा…

कांगड़ा: कांगड़ा पुलिस ने पंजाब के दो नशा तस्करों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों युवक अमृतसर के रहने वाले हैं. पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया था. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक अमृतसर के फतापुर गांव के रहने वाले ये दोनों नशा तस्कर गग्गल एयरपोर्ट के पास ही कहीं मजदूरी किया करते थे. अमीरी की चाह में ये हेरोइन की तस्करी करने लगे थे. डीएसपी से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने अमृतसर के एक डीलर से हेरोइन खरीदी थी और इस नशे को ऊंचे दामों पर बेचने हेतु कांगड़ा की ओर जा रहे थे. इसके लिए पिछली रात दोनों तस्कर रजौल के पास बस से उतरे और अनसोई गांव की ओर जाने लगे. इसी दौरान गग्गल पुलिस ने दोनों को रोका और जांच शुरू की. जांच के दौरान इनके पास से 12.63 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. आज दोनों आरोपियों की कोर्ट में पेशी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *