Home » Uncategorized » पढ़ाई में तनाव के चलते 16 वर्षीय छात्र ने की खुदकुशी, 7-8 दिनों से नहीं जा रहा था स्कूल, जिला सोलन का है मामला

पढ़ाई में तनाव के चलते 16 वर्षीय छात्र ने की खुदकुशी, 7-8 दिनों से नहीं जा रहा था स्कूल, जिला सोलन का है मामला

सोलन : चामुंडा कॉलोनी सोलन बाईपास का रहने वाले 16 वर्षीय किशोर ने पढ़ाई के तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ये घटना 25 नवंबर की है। बीते कल जब पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने अपने घर में फंदा लगा दिया। मृतक की पहचान अक्षित कुमार सोलह वर्षीय के रूप में हुई है, जो 11वीं कक्षा का छात्र था। वह अपने माता-पिता के साथ चामुंडा कॉलोनी में किराए पर रहता था। वहीं  घटनास्थल की जांच के दौरान मृतक के गले पर फंदे के निशान के अलावा अन्य कोई चोट के निशान नहीं पाए गए। पुलिस ने छत से लटकी रस्सी को कब्जे में लिया और मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। वहीं परिजनों की माने तो अक्षित पिछले कुछ समय से पढ़ाई के कारण मानसिक तनाव में था। और वह पिछले 7-8 दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था। घटना के समय उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। मृतक का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में किया जाएगा। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे तनाव जनित आत्महत्या का मामला माना है। हालांकि, पुलिस अभी आगामी जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *