Home » Uncategorized » Masik Shivratri 2024: मार्गशीर्ष माह की मासिक शिवरात्रि का व्रत कब रखा जाएगा? जानें डेट और पूजा शुभ मुहूर्त

Masik Shivratri 2024: मार्गशीर्ष माह की मासिक शिवरात्रि का व्रत कब रखा जाएगा? जानें डेट और पूजा शुभ मुहूर्त

Masik Shivratri 2024: हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव की तिथि बताया गया है। कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन भगवान शंकर की पूजा-अर्चना का विधान है। इस दिन भोलेनाथ को बेलपत्र, पुष्प, धूप-दीप और भोग चढ़ाने और शिव मंत्रों का जाप करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में चल रही सभी समस्याओं का समाधान भी निकलता है। कहते हैं कि जो भी इस व्रत को करता है भगवान शिव उनसे प्रसन्न होकर उनके सभी कामों को सफल बनाते हैं। तो आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष माह में मासिक शिवरात्रि का व्रत कब रखा जाएगा और भगवान शिव की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

मासिक शिवरात्रि 2024 व्रत तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचाग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का आरंभ 29 नवंबर 2024 को सुबह 8 बजकर 39 मिनट से होगा। चतुर्दशी तिथि का समापन 30 नवंबर को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर होगा। ऐसे में मासिक शिवरात्रि का व्रत 29 नवंबर 2024 को रखा जाएगा।

मासिक शिवरात्रि के दिन शिव जी के इन मंत्रों का करें जप 

  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥
  • ॐ नमः शिवाय
  • ॐ महादेवाय नमः।
  • ॐ महेश्वराय नमः।
  • ॐ श्री रुद्राय नमः।
  • ॐ नील कंठाय नमः।

मासिक शिवरात्रि व्रते का महत्व

जो भक्त मासिक शिवरात्रि का व्रत करते हैं, भगवान शिव उनसे प्रसन्न होकर उनके सभी कामों को सफल बनाते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां ही खुशियां आती है। साथ ही अविवाहित जातक के विवाह में आ रही अड़चने दूर हो जाती है और सुयोग्य वर या वधू की प्राप्ति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *