संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। संसारपुर टैरेस से देहरा की तरफ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस का टायर कार को पास देते हुए मिट्टी में धंस गया। बस में 15 सवारियां थीं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। बस के फंसने के कारण सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया और करीब एक घंटे बाद बस को जेसीबी मशीन की मदद से बाहर निकाला गया। उधर, लोक निर्माण विभाग डाडासीबा के सहायक अभियंता नितेश कौंडल ने कहा कि इस जगह का निरीक्षण कर, जो भी कार्य उचित होगा किया जाएगा।





