शुरू से ही हो रहा विरोध

श्री माता वैष्णो देवी व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा कि अगर रोपवे परियोजना तथा एलाइनमेंट ताराकोट मार्ग पर बनाई जाती है तो इसे एक ओर जहां मां वैष्णो देवी की यात्रा के प्रति आस्था श्रद्धालुओं में कमी रहेगी तो दूसरी और व्यापारी वर्ग को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। क्योंकि ताराकोट मार्ग पर रोपवे योजना शुरू होने से प्रतिदिन 10000 से 15000 श्रद्धालु इस सेवा का लाभ उठाएंगे और सीधे ताराकोट मार्ग की ओर रुख करेंगे।
इन जगहों के दर्शन नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु
एक ओर जहां आधार शिविर कटड़ा के साथ मां वैष्णो देवी के पारम्परिक मार्ग के व्यापारी वर्ग को भारी नुकसान होगा तो दूसरी ओर मां वैष्णो देवी के पारंपरिक मार्ग की आस्था में कमी आएगी। क्योंकि मां वैष्णो देवी की यात्रा तभी पूरी मानी जाती है जब श्रद्धालु सभी धार्मिक स्थलों के दर्शन करते हुए मां वैष्णो देवी की यात्रा करें। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में बाणगंगा, चरण पादुका, अर्धकुंवारी आदि प्रमुख है। इस रोपवे परियोजना से यह सभी धार्मिक स्थल छूट जाएंगे। जिससे मां वैष्णो देवी की धार्मिक तथा आध्यात्मिक यात्रा को ठेस पहुंचेगी। इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकेगा। लिहाजा समय-समय पर सभी उच्च अधिकारियों को इसके बारे में अवगत करवा दिया गया है परंतु अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला है।
10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम
श्री माता वैष्णो देवी व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा कि अगर आगामी 10 नवंबर तक रोपवे की एलाइनमेंट पारंपरिक मार्ग पर चेंज किए जाने को लेकर अगर किसी भी तरह का आश्वासन नहीं मिलता है तो वह लोगों तथा व्यापारी वर्ग के साथ उग्र आंदोलन करने के साथी बंद हड़ताल करेंगे और यह हड़ताल तथा प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक रोपवे कि एलाइनमेंट पारंपरिक मार्ग की ओर नहीं कर दी जाती। प्रेस वार्ता में श्री माता वैष्णो देवी व्यापार मंडल के सदस्य ओंकार सिंह, डॉक्टर करण सिंह, प्रभात सिंह (मंगली ), शेर सिंह, नरेंद्र शर्मा, रणजीत सिंह, सोहन सिंह, राम सिंह के अलावा मंडल के अन्य सदस्य शामिल थे।





