Home » Uncategorized » प्रदेश में किसानों को मक्की का ऑफलाइन भुगतान…

प्रदेश में किसानों को मक्की का ऑफलाइन भुगतान…

शिमला: हिमाचल प्रदेश में किसानों से सरकार मक्की की खरीद कर रही है। वहीं, किसानों को विभाग फसल का भुगतान ऑफलाइन करेगा। खाद्य आपूर्ति निगम प्रदेश में पहली बार मक्की खरीद रहा है। विभाग किसानों को फसल का भुगतान ऑफलाइन करेगा। किसान भी फसल बेचने के लिए खरीद केंद्रों में पंजीकरण करवा रहे हैं। जिला कांगड़ा में अब तक 329 और चंबा जिले में 320 किसानों ने मक्की बेचने के लिए पंजीकरण करवाया है। चंबा के किसान 18 नवंबर से फसल बेच सकते हैं। कांगड़ा में मक्की की खरीद शुरू हो गई है। जिले के तीन खरीद केंद्रों में 135.68 क्विंटल फसल खरीदी गई है। नगरोटा-बगवां में निगम में 27.40 क्विंटल, ढलियारा में 53.28 क्विंटिल, फतेहपुर ब्लॉक में 55 क्विंटल मक्की खरीदी है। चंबा जिले में भरमौर, चंबा, तीसा और चुवाड़ी में मंडियां बनाई हैं। इसके अलावा प्रदेशभर में 24 खरीद केंद्र बनाए हैं। निगम किसानों की ओर से 3,000 प्रति क्विंटल मक्की खरीद रहा है। जिला कांगड़ा में मक्की की खरीद शुरू हो गई है। चंबा के किसान 18 नवंबर से फसल बेच सकते हैं। कांगड़ा में 329 किसानों और चंबा में 320 किसानों ने फसल बेचने के लिए पंजीकरण करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *