Home » Uncategorized » Himachal Tourist: बिहार के छात्र की हिमाचल में मौत, अलियास झील की ट्रैकिंग के लिए गया था आईआईटी स्टूडेंट मिहिर

Himachal Tourist: बिहार के छात्र की हिमाचल में मौत, अलियास झील की ट्रैकिंग के लिए गया था आईआईटी स्टूडेंट मिहिर

केलांग (लाहौल स्पीति): हिमाचल लाहौल के लाहौल स्पीति में ट्रैकिंग पर गए आईआईटी मंडी के छात्र की मौत हो गई है.  लाहौल घाटी की सिस्सू पंचायत के के तहत अलियास झील के पास युवक ट्रैकिंग के दौरान पहाड़ी से गिरा और फिर उसकी मौत ह गई. फिलहाल, लाहौल पुलिस ने शव को पहाड़ी से रेस्क्यू किया है. जानकारी के अनुसार. मिहिर कुमार सिन्हा बिहार के पटना के बारीपुर में निकेतन नेहर रोड, सैदपुर रेड, हसनपुर चाय टोला का रहने वाला था और मौजूदा समय मेंआईआईटी मंडी से पढ़ाई कर रहा था. लाहौल स्पीति के केलांग पुलिस स्टेशन को अंशुल कुमार ने जानकारी दी थी कि आईआईटी कमांद का छात्र मिहिर कुमार सिन्हा अलियास झील के पास एक पहाड़ी से गिर गया है. अंशुल ने बताया कि उनका दल सिस्सू में रह रहा था. बाद में मिहिर के पिता को घटना की जानकारी दी गई है.

बचाव दल ने शव को खोचा

लाहौल स्पीति पुलिस, आपदा प्रबंधन और आईटीबीपी अधिकारियों की मदद से एक बचाव दल डीएसपी केलांग के निर्देशन में झील तक पहुंचा और फिर युवक के शव को वहां से रेस्क्यू किया. डीएसपी मुख्यालय केलांग की देखरेख में पुलिस पोस्ट कोकसर की पुलिस बचाव टीम भी घटना स्थल पर पहुंची थ. पुलिस पोस्ट कोकसर की टीम ने शुरुआत सर्च और बचाव की कोशिश की और फिर बचाव दल के साथ युवक मिहिर का शव निकाला.

मौके पर कुछ संदिग्ध नहीं मिला

मौके का मुआयना और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. फिलहाला, मिहिर का पार्थिव शरीर सोमवार शाम को केलॉन्ग अस्पताल लाया गया और यहां पर मेडिकल ऑफिसर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मंगलवार को मिहिर के माता-पिता के केलांग पहुंचने पर पोस्टमार्टम करने के बाद शव उन्हें सौंपा जाएगा. लाहौल स्पीति के एसपी मंयक चौधरी ने घटना की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]