Home » Uncategorized » धर्मपुर में रामलीला का शुभारंभ, पहले दिन दिखाया श्रवण वध

धर्मपुर में रामलीला का शुभारंभ, पहले दिन दिखाया श्रवण वध

सोलन: रामलीला क्लब और हिंदू जागरण धर्मपुर की ओर से मंच पूजन के बाद रामलीला का आगाज किया गया। मंच कलाकारों ने गणेश वंदना के बाद प्रभु राम की लीला का वर्णन शुरू किया। वहीं रात 8:00 बजे मंच पूजन किया। इस दौरान रामलीला क्लब के सदस्यों ने पूजन करवाया। लीला मंचन में सर्वप्रथम श्रवण वध का दृश्य दिखाया गया। दृश्य में दिखाया कि महाराज दशरथ शिकार के लिए जंगल में निकले थे और शिकार के धोखे से श्रवण का वध हो गया। और पुत्र विरह में श्रवण के माता-पिता ने महाराज दशरथ को श्राप दिया कि जिस तरह पुत्र वियोग में जीवन त्याग रहे है। ठीक उसी तरह वह भी पुत्र वियोग में जीवन व्यतीत करेंगे। इसके बाद नारद का गन्धशील के दरबार में नारद का पहुंचना। साथ ही नारद का विष्णु के पास वर्ण मांगना ततपश्चात विश्व मोहिनी स्वयंवर दिखाया गया। इसमें डायरेक्टर की भूमिका प्रेम शर्मा ने की। जबकि रोशन, सोहन, दीपक, कृष्णदत्त, अरविंद, देवांश, शुभम कलाकार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *