Home » Uncategorized » आपदा के दौरान PM मोदी ने हिमाचल को फूटी कौड़ी नहीं दी’, बीजेपी पर भड़के CM सुक्खू

आपदा के दौरान PM मोदी ने हिमाचल को फूटी कौड़ी नहीं दी’, बीजेपी पर भड़के CM सुक्खू

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है. मतदान से पहले कांग्रेस-भाजपा के बीच वार और पलटवार का सिलसिला लगातार जारी है. हिमाचल प्रदेश के नेता भी हरियाणा विधानसभा चुनाव में पहुंचकर प्रचार कर रहे हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी पंचकूला में प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुद्दों का जिक्र हरियाणा की जनता के सामने किया. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा,” केंद्र सरकार ने आपदा के दौरान हिमाचल प्रदेश की मदद नहीं की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को आपदा के दौरान फूटी कौड़ी भी नहीं दी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा,”पूर्व बीजेपी सरकार ने हिमाचल में अपने कार्यकाल के आखिरी छह महीने में पांच हजार करोड़ रुपये की रेवड़ियां बांटी. करोड़ों रुपये की कमाई कर रहे होटलों और टैक्स देने वाले लोगों के लिए भी 125 यूनिट बिजली मुफ्त कर दी. यही नहीं पानी भी फ्री कर दिया गया. बावजूद इसके जनता ने बीजेपी को सत्ता बाहर का रास्ता दिखाया. आपदा में बीजेपी राजनीति करती रही और हमने अपने संसाधनों से 4 हजार 500 करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज दिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा,”हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनाव में प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश की चर्चा कर रहे हैं. उन्हें चुनावों में ही हिमाचल की याद आती है. आत्मनिर्भर बनने जा रहे हिमाचल के बारे मेंबीजेपी नेता सच छिपाकर गलत तथ्य पेश कर रहे हैं. प्रधानमंत्री को जो तथ्य हिमाचल बीजेपी के नेताओं ने दिए थे, वे सही होते तो अच्छा रहता. चुनावों में बड़े-बड़े नेता आते हैं, बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन सच नहीं बताते. 20 महीने पहले हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनी. इस छोटे से कार्यकाल में हमने अपनी दस गारंटियों में से पांच गारंटियां पूरी कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *