Home » Uncategorized » पहचान छिपाकर फास्ट फूड बेच रहे आलिम की दुकान बंद, कड़ाही में थूकने का लगाया आरोप

पहचान छिपाकर फास्ट फूड बेच रहे आलिम की दुकान बंद, कड़ाही में थूकने का लगाया आरोप

ऊना: मैहतपुर कस्बे में पहचान छिपाकर फास्ट फूड बेचने वाले की दुकान व्यापार मंडल ने बंद करवा दी है। नगरवासियों ने आरोपित पर ग्राहकों को फास्ट फूड देने से पहले कड़ाही में थूकने के आरोप लगाए थे। कई नगरवासियों ने व्यापार मंडल से इसकी शिकायत की। मैहतपुर व्यापार मंडल ने रविवार को आपात बैठक बुलाई और आरोपित मोहम्मद आलिम को दुकान बंद करे चले जाने को कहा। इसके बाद आरोपित ने दुकान बंद की और सामान पैक कर चला गया।

नगरवासी हैरान हैं कि उन्हें एक व्यक्ति पहचान बदलकर उनकी भावनाओं से खेलता रहा और थूक मिले खाद्य पदार्थ खिलाता रहा। मैहतपुर नगर के रेलवे मार्ग पर कुछ दिन पहले एसके फास्ट फूड के नाम से एक व्यक्ति ने फास्ट फूड कार्नर खोला था। दुकान किराये पर ली थी और नाम व पहचान छिपा कर रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *