Home » Uncategorized » Himachal-Haryana Weather: हिमाचल में जारी हुआ अलर्ट, फिर लौटेगा मानसून…

Himachal-Haryana Weather: हिमाचल में जारी हुआ अलर्ट, फिर लौटेगा मानसून…

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिन मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने का अनुमान लगाया गया है. 24 सितंबर की रात से फिर बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 25 और 26 सितंबर को बारिश की आशंका है. इसे लेकर मैदानी और मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में बादल गरजने और आसमानी बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं हरियाणा में भी एक बार फिर मानसून के एक्टिव होने की संभावना है. हरियाणा में 25 सितंबर के बाद एक बार फिर नमी वाली हवाएं आने की संबावना से राज्य में फिर से मानसून के सक्रिय होने के आसार हैं. बारिश नहीं होने से दोनों ही राज्यों में तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई. हरियाणा में 29 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है. इस दौरान मानसून हवाएं की संक्रियता बढ़ने की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 25 सितंबर को ऊना, हमीरपुर, लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य 8 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा. जबकि 26 सितंबर को लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर बाकी 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 27 और 28 सितंबर को भी मौसम खराब रहेगा. लेकिन मौसम विभाग ने किसी तरह का अलर्ट नहीं जारी किया है. बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो कहीं बारिश नहीं हुई है. 25 और 26 सितंबर को कहीं-कहीं बादलों के गरजने और आसमानी बिजली गिरने का अंदेश बना हुआ है. लोगों को सावधारी बरतने की सलाह दी गई है. लैंडस्लाइड संभावित इलाकों और नदी-नालों की तरफ ना जाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]