Home » Uncategorized » अन्हेच बूथ एवं बोहली बूथ के कार्यकर्ताओं ने गांधीग्राम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का स्वागत किया

अन्हेच बूथ एवं बोहली बूथ के कार्यकर्ताओं ने गांधीग्राम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का स्वागत किया

सोलन: भारतीय जनता पार्टी कसौली द्वारा आज मण्डल सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जो कि माता मनसा देवी मंदिर परिसर धर्मपुर में होगा। वहीं इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

इस मौके पर जाते हुए अन्हेच बूथ एवं बोहली बूथ के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत गांधीग्राम साकेत होटल में किया गया। वहीं इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, बीडीसी सोलन ब्लॉक के अध्यक्ष भीम सिंह, ग्राम केंद्र सह प्रभारी प्रदीप वर्मा, बूथ अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, बूथ बीएलए दया राम, ग्राम पंचायत अन्हेच के उपप्रधान संदीप वर्मा, मदन, कमल वर्मा, गौरव वर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *