Home » Uncategorized » Air India Bomb Threat: मुंबई से केरल जा रहे एयर इंडिया के विमान में बम की खबर! तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

Air India Bomb Threat: मुंबई से केरल जा रहे एयर इंडिया के विमान में बम की खबर! तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित

Air India Bomb Threat: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में स्थित एयरपोर्ट पर गुरुवार (22 अगस्त) को हड़कंप मच गया. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से आई एयर इंडिया फ्लाइट में बम होने की खबर मिली, जिसके बाद आनन-फानन में तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई. अभी तक विमान से यात्रियों को बाहर निकालने की जानकारी भी सामने नहीं आई है. हालांकि, बम की खबर की वजह से पूरे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया है. एयरपोर्ट की तरफ से बताया गया कि एयर इंडिया फ्लाइट 657 तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर लैंड कर चुकी है. बम की खबर के बाद इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. फिलहाल विमान को आइसोलेशन बे में रखा गया है. यात्रियों को जल्द ही विमान से बाहर निकाला जाएगा. आइसोलेशन बे में विमान को रखने की वजह से बाकी के विमानों को उससे खतरा नहीं है. फिलहाल ये जांच की जा रही है कि बम की खबर कहीं अफवाह तो नहीं है, क्योंकि ज्यादातर मामलों में ऐसा ही हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *