Home » ताजा खबरें » दो दिवसीय प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित, कृषि वैज्ञानिकों ने लोगो को कृषि, संबंधी सभी विषयों पर दी महत्त्वपूर्ण जानकारी…

दो दिवसीय प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित, कृषि वैज्ञानिकों ने लोगो को कृषि, संबंधी सभी विषयों पर दी महत्त्वपूर्ण जानकारी…

सोलन: ग्राम पंचायत भावगुड़ी में दो दिवसीय प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र सोलन से आए कृषि वैज्ञानिकों ने लोगो को कृषि, संबंधी सभी विषयों की विस्तृत रूप से जानकारी दी। वहीं इस शिवर में लगभग पचास लोगो ने भाग लिया। वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक खेती के सिद्धांत, उसमे रोग एवं कीट नियंत्रण के विषय में विस्तृत जानकारी दी. साथ ही साथ संजीव ठाकुर ने किसानो को जीवमृत एवं अग्नि अस्त्र बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया. खंड तकनीकी प्रबंधक गौरव ठाकुर ने क़ृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे लोगों को बताया. इस शिविर के दौरान किसानो को अंत फसल लगाने के लिए विभिन्न प्रकार के बीज भी दिए गए. वैज्ञानिकों ने किसानो के खेती का निरिक्षण भी किया व फसल संबंधित समस्याओं के समाधान के उपाय भी सुझाये. वहीं इस प्रशिक्षण शिविर में कृषि विज्ञान केंद्र से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर आरती शुक्ला, डॉ अनुराग शर्मा, डॉ मीरा ठाकुर के अलावा खंड तकनीकी प्रबंधक गौरव ठाकुर, उप खण्ड तकनीकी प्रबंधक संजय चौधरी, के इलावा पंचायत प्रधान दुर्गावती शर्मा, मास्टर ट्रेनर संजीव ठाकुर, वार्ड मेंबर चमन,सुनीता,दीपमाला, पूर्व उप प्रधान कांति प्रकाश कौ डाल्स लाल चंद विजय कुमार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]