Home » ताजा खबरें » Solan News: एक बहन ने प्राप्त की PhD की उपाधि तो दूसरी बनी CA

Solan News: एक बहन ने प्राप्त की PhD की उपाधि तो दूसरी बनी CA

सुबाथू : छावनी में एक ही परिवार की दो बेटियों ने शिक्षा के क्षेत्र में नाम कमाया है। छावनी निवासी सुरभि शर्मा ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। सुरभि ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना, बीटैक गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर, एमटैक एनआईटी हमीरपुर से करने के बाद आईआईटी रुड़की से कम्प्यूटर साइंस में पीएचडी पूर्ण की। पिता भगवान दत्त शर्मा ने बताया कि सुरभि बचपन से ही होनहार छात्रा रही है। दूसरी ओर सुरभि के ताऊ की बेटी हिमानी शर्मा ने चार्टर्ड अकाऊंटैंट की परीक्षा में उत्तीर्ण की है। हिमानी ने 19वीं कक्षा आर्य पब्लिक हाई स्कूल से उत्तीर्ण की। इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से 12वीं तथा राजकीय महाविद्यालय सोलन से वाणिज्य में स्नातक किया। हिमानी के पिता जगदीश शर्मा ने बताया कि हिमानी बचपन से ही होनहार छात्रा रही है। सुरभि एवं हिमानी ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, परिजनों एवं गुरुजनों को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]