Home » ताजा खबरें » तबादलों पर रोक लगने से पहले 46 प्रिंसिपल बदले…

तबादलों पर रोक लगने से पहले 46 प्रिंसिपल बदले…

शिमला: हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों के तबादलों पर रोक लगने से पहले 46 स्कूल प्रिंसिपल बदल दिए हैं। शिक्षा सचिव की ओर से प्रिंसिपलों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। 29 जुलाई को ग्रीष्मकालीन स्कूल खुलते ही प्रदेश में शिक्षकों के तबादलों का दौर बंद हो जाएगा। इसके बाद अगले वर्ष 31 मार्च के बाद ही तबादले होंगे। इसी कड़ी में करीब 450 टीजीटी के युक्तिकरण के आदेश भी सोमवार तक जारी करने की तैयारी है। स्कूलों में आवश्यकता से अधिक तैनात टीजीटी को दूसरे स्कूलों में भेजा जा रहा है। उधर बैचवाइज नियुक्त टीजीटी की ज्वाइनिंग 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने साल भर तबादले करने पर रोक लगने के फैसले से करीब दस हजार आवेदनों पर अब गाैर नहीं होगा। बीते दिनों तक मंत्रियों और विधायकों की ओर से बहुत अधिक संख्या में तबादले करवाने के लिए डीओ नोट जारी किए गए हैं। इन तबादलों पर अब काम नहीं होगा। मंत्रिमंडल की बैठक में स्पष्ट फैसला लिया है कि पूर्व में जारी डीओ नाेट पर तबादले न किए जाएं। अधिकारियों ने बताया कि 29 जुलाई को ग्रीष्मकालीन स्कूल खुल जाएंगे। ऐसे में पढ़ाई को सुचारू तौर पर चलाए रखने के लिए तबादले नहीं किए जाएंगे। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में सिर्फ आवश्यकता अनुसार ही भेजा जाएगा। आने वाले दिनों में विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 99 स्कूल बंद हो जाएंगे। पांच और पांच से कम विद्यार्थियों की संख्या वाले करीब 460 स्कूल मर्ज होंगे। इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को अब आवश्यकता वाले स्कूलों में तैनाती दी जाएगी। 15 अगस्त से पहले इस प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद शिक्षकों को स्थानांतरित नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]