Home » ताजा खबरें » हिमाचल प्रदेश की जूनियर नेशनल फुटबॉल टीम असम के लिए हुई रवाना….

हिमाचल प्रदेश की जूनियर नेशनल फुटबॉल टीम असम के लिए हुई रवाना….

सोलन: हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा (बिट्टू ) ने दिया सभी चनित खिलाड़ियों को आशिर्वाद, एवं हिमाचल टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। बिट्टू ने मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुखी का आभार प्रकट करते हुए बताया की हिमाचल सरकार और हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ, प्रदेश में फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और इस विश्वप्रसिद्ध खेल को प्रदेश में और अधिक मजबूत करने का प्रयास करती रहेगी।सोलन जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया की इस प्रतियोगिता के लिए ट्रेनिंग कैंप सोलन के वाई एस परमार हार्टिकल्चर यूनिवर्सिटी नौणी में किया गया था जिसमें प्रदेश भर से 57 खिलाड़ी चुने गए थे। इन खिलाड़ियों से 22 खिलाड़ी चयनित होकर परियोगिता में भाग लेंगे। सोलन जिला फुटबॉल संघ के महा सचिव करनजीत सिंह ने बताया की हिमाचल प्रदेश जूनियर फुटबॉल के टीम कोच अभिषेक राणा,टीम प्रबंधक चंदन, सहायक कोच खालिद मीर, टीम फिजियो अभिषेक नेगी होंगे। शिमला के समरहिल के निवासी आदित्य झारटा करेंगे हिमाचल प्रदेश की टीम का नेतृत्व।

हिमाचल प्रदेश टीम अपना पहला मुकाबला, 28 जुलाई को पहला मैच अरुणाचल प्रदेश के साथ खेलेगी, दूसरा मुकाबला 30 जुलाई को असम के साथ खेलेगी, तीसरा मुकाबला सिक्किम के साथ 3 अगस्त को खेला जाएगा और अंतिम मुकाबला 5 अगस्त को आंध्र प्रदेश के साथ खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *