Home » ताजा खबरें » इनर व्हील क्लब द्वारा जागरूकता कैंप का आयोजन…

इनर व्हील क्लब द्वारा जागरूकता कैंप का आयोजन…

सोलन: आज इनर व्हील क्लब मिटाउन सोलन के द्वारा जोनल हॉस्पिटल सोलन में स्तन कैंसर के संबंध में एक जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। यह कैंप क्लब के द्वारा गोद लिए गए गांव की महिलाओं के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया। इस कैंप को सफल बनाने के लिए क्लब के द्वारा डॉक्टर अजय सिंह हेल्थ स्पेशलिस्ट एवं जिला प्रोग्राम ऑफिसर जोनल हॉस्पिटल सोलन का सहयोग लिया गया। डॉक्टर अजय सिंह के द्वारा कैंप में उपस्थित महिलाओं को स्तन कैंसर से बचाव के कई उपाय बताए गए । डॉ अजय सिंह के द्वारा उक्त उपयोगी जानकारी कैंप में भाग लेने वाली महिलाओं को एक स्लाइड शो के द्वारा दी गई ताकि महिलाओं में स्तन कैंसर के प्रति व उसके उपायों के प्रति और जागरूकता पैदा हो सके। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों द्वारा कैंप में भाग लेने वाली महिलाओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी जिसमें सभी महिलाओं को दलिया, केले व फ्रूटी प्रदान की गई । इसके अलावा क्लब के द्वारा भाग लेने वाली सभी महिलाओं को अवेयरनेस बुकलेट/जागरूकता पत्रिका भी प्रदान की गई जिससे महिलाएं स्तन कैंसर के प्रति अपनी जागरूकता को और पुख्ता कर सकें। महिलाओं को दी गई अवेयरनेस बुकलेट/जागरूकता पत्रिका इनर व्हील क्लब सोलन मिटाउन के लोगो/logo द्वारा चिन्हित थी। इस अवसर पे क्लब की अध्यक्षा श्रीमतीअंजू पबयाल, उपाध्यक्षा रेनू शर्मा के साथ क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *