Home » Uncategorized » Himachal News: लोकसभा चुनावों में हार के कारणों पर मंथन शुरू, रजनी पाटिल बोलीं- हाईकमान को सौंपी जाएगी रिपोर्ट …

Himachal News: लोकसभा चुनावों में हार के कारणों पर मंथन शुरू, रजनी पाटिल बोलीं- हाईकमान को सौंपी जाएगी रिपोर्ट …

शिमला : लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटों पर मिली हार के कारणों पर मंथन शुरू हो गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के कारणों व विश्लेषण के लिए गठित दो सदस्यीय समिति शिमला पहुंच गई है।

समिति में पूर्व सांसद पी एल पुनिया व सांसद रजनी पाटिल शामिल है। दोनों ने सुबह पहले समन्वय समिति के नेताओं के साथ बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर सहित कुछ अन्य नेता मौजूद रहें।

वन टू वन होगी बैठक

पहले मंडी संसदीय क्षेत्र से रहें पार्टी प्रत्याशी के साथ बैठक होगी। वन टू वन यह बैठक होगी। मंडी संसदीय के मंत्रियों, सीपीएस व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी कांग्रेस विधायकों, विधानसभा के प्रत्यशियों के साथ बैठक के बाद मंडी जिला के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक होगी।

पार्टी प्रत्‍यशियों के साथ होगी बैठक

दोपहर 3 बजे से सांय 5 बजे तक पहले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी के साथ बैठक होगी। बाद में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के मंत्री,सीपीएस व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक के बाद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी पार्टी विधायकों, विधानसभा में पार्टी प्रत्यशियों के बाद जिलाध्यक्षों के साथ बैठक होगी। 16 जुलाई को सुबह 10 बजे से 1 बजे के मध्य पहले कांगड़ा लोकसभा के रहें पार्टी प्रत्याशी के बाद कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के मंत्री,सीपीएस व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सभी कांग्रेस विधायकों,विधानसभा में पार्टी प्रत्यशियों के बैठक के बाद सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक होगी। रजनी पाटिल ने कहा कि दो दिनों तक सभी नेताओं के साथ बैठक कर उनकी राय जानी जाएगी। उसके बाद रिपोर्ट तैयार होगी जिसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके पास उत्तराखंड व दिल्ली का जिम्मा भी है। दिल्ली में बैठक हो चुकी है। इसके बाद वे उत्तराखंड जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *