Home » Uncategorized » धागा उद्योग में प्रबंधन व कामगारों के बीच झड़प, पथराव के दौरान पुलिस कर्मी घायल…..

धागा उद्योग में प्रबंधन व कामगारों के बीच झड़प, पथराव के दौरान पुलिस कर्मी घायल…..

बद्दी : बद्दी-साई रोड के पास एक धागा उद्योग में कंपनी प्रबंधन व कामगारों के बीच देर रात झड़प हो गई। इस दौरान कामगारों ने उद्योग को घेर लिया और पथराव कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस का एक कर्मी अमरजीत चौधरी बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं झड़प के बाद पूरा उद्योग पुलिस छावनी में तबदील हो गया है। बताया जा रहा है कि कुछ कामगार छुट्टी मांगने सिक्योरिटी गार्ड्स के पास गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने कामगारों को पीट डाला, जिसके चलते देर रात कामगारों ने उद्योग पर पथराव कर दिया। भारतीय मजदूर यूनियन के साथ उद्योग के गेट के सामने बैठ कामगारों की मांग है कि जिन लोगों ने मारपीट की है, उन्हें सामने लाया जाए। वहीं एएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम उद्योग में भेज दी गई थी। इस दौरान एक पुलिस कर्मी घायल हुआ है और कुछ कामगारों को भी चोटें आईं हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *